फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: किशोरी का पहाड़ की पानी भरी खदान में मिला शव, पांच दिन चल रही थी लापता, परिजनों की जताई हत्या की आशंका

Sun, 25 Feb 2024 07:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: बसौंठ गांव से मां के साथ शौचक्रिया के लिए निकली किशोरी लापता हो गई थी। पांच दिन बाद उसका शव पहाड़ की पानी भरी खदान में मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
लापता किशोरी की फाइल फोटो और खदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में थाना खरेला के बसौंठ गांव में पांच दिन पहले लापता हुई किशोरी का शव पहाड़ की पानी भरी खदान में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिया। मृतका के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

विज्ञापन

बसौंठ निवासी रोशनी (17) अपनी मां के साथ 20 फरवरी को शौचक्रिया के लिए गांव के बाहर पहाड़ की ओर गई थी। तभी वह लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन की, तो किशोरी का दुपट्टा व चप्पलें पहाड़ में पानी से भरी खदान के पास बरामद हुईं थीं। इससे किशोरी के पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही थी।
पुलिस ने पहले गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, लेकिन सफलता न मिलने पर मशीनों से खदान का पानी खाली कराने का काम शुरू कराया गया। पिता ने अज्ञात युवक पर पुत्री को भगा ले जाने का मुकदमा थाने में दर्ज कराया था। रविवार की सुबह किशोरी का शव खदान में उतराता मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही कारण स्पष्ट होंगे
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतका के भाई रामबाबू का आरोप है कि खदान से बरामद शव एक से दो दिन पुराना लग रहा है, जबकि बहन पांच दिन पहले गायब हुई थी। भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष मनीष पांडे का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें