फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: बहन की विदाई के चंद घंटे बाद भाई की मौत, ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से हुआ हादसा, मौसेरा भाई घायल

Sun, 25 Feb 2024 06:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: माधौगंज-मटियामऊ मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के मल्लावां कस्बे में निकाह के बाद बहन की विदाई होने पर घरेलू सामान खरीदने मौसेरे भाई के साथ गए बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों घायल हो गए। गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। बिराइचमऊ निवासी फैसल (18) की बहन शाहीन का निकाह शनिवार को था। गांव से ही बरात आई थी। विदाई होने के बाद फैसल अपने मौसेरे भाई मटियामऊ निवासी जैद (19) के साथ कुछ सामान खरीदने शनिवार शाम बाइक से मटियामऊ बाजार गया था।
वहां माधौगंज मार्ग पर बाइक खड़ी कर दोनों बात करने लगे। इस दौरान कन्नौज की तरफ जा रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने दोनों को टक्कर मार दी। घटना में फैसल और जैद गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। परिजन गंभीर हालत में दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया
उपचार के दौरान देर रात फैसल की मौत हो गई। मृतक सात भाई बहनों में चौथे नंबर का था और खेती में परिजनों का सहयोग करता था। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें