फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पीआरवी की सक्रियता से कटने जा रहा डीसीएम बरामद, चार दिन पहले बिहार से निकला था

Mon, 18 Jul 2022 02:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर नगर की पीआरवी ने बिहार से चला स्क्रेप लदा डीसीएम कानपुर में होने की सूचना मिलते ही पांच मिनट में पुलिस ने डीसीएम को ट्रैक करके चालक और खलासी को दबोच लिया। दोनों कानपुर में गाड़ी समेत स्क्रेप बेचने की फिराक में थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिहार से चार दिन पहले पंजाब जाने के लिए निकले कबाड़ लदे डीसीएम को कटने से पहले पीआरवी ने सक्रियता से महज पांच मिनट में बरामद कर लिया। हालांकि, चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया।  दरअसल, एसपी कंट्रोल रूम बसंत लाल के पास शनिवार रात करीब 11:04 बजे बिहार बॉर्डर से सूचना आई कि स्क्रैप लदा डीसीएम चार दिन पहले पंजाब के लिए निकला था। 

विज्ञापन

ड्राइवर डीसीएम को पंजाब न ले जाकर कानपुर में ही कटवाने की फिराक में घूमा रहा है। वायरलेस पर मिली सूचना के बाद पीआरवी नंबर 0406 ने पांच मिनट में डीसीएम की लोकेशन कल्याणपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेस कर ली। डीसीएम को इंद्रनगर चौकी प्रभारी के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने पीआरवी में तैनात कमांडर एसआई ऋषि पाल सिंह, सब कमांडर सिपाही विपिन कुमार, और पायलट अनिल कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें