कोंच थाना क्षेत्र में चेकिंग करने पहुंची बिजली विभाग की टीम को वहां जमा हुई भीड़ ने खदेड़ दिया। इस बीच मारपीट भी की गई। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी किसी तरह वहां से बचकर निकले और थाने पहुंच गए।
जालौन जिले के कोंच थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बिजली चेकिंग करने निकली टीम के साथ आजाद नगर में मारपीट हो गई। सूचना पर सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बता दें कि कस्बे के आजाद नगर में सुबह लगभग सात बजे विद्युत विभाग की टीम एसडीओ अनुरुद्ध कुमार मौर्य और जेई रामू गुप्ता की अगुवाई में बिजली विभाग की टीम बिजली चोरी रोकने के लिए चैकिंग करने लिए निकली थी।
विज्ञापन
आजाद नगर में गुस्साएं लोगों ने आपा खोकर बिजली विभाग की टीम पर हमला बोल दिया और एसडीओ के साथ भी हाथापाई कर डाली। किसी तरह भाग कर बिजली कर्मियों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई, कोतवाल बलिराज शाही, मंडी चौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार, सुरही चौकी इंचार्ज संतराम सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद भीड़ को घरों को चलता किया।