फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार की खातिर पिता का कत्ल: प्रेम में बाधक बन रहा था मोतीलाल, बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से मारा

Tue, 28 Feb 2023 08:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में प्रेम में बाधक बने पिता की हत्या की साजिश पुत्री ने रची थी। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर कुल्हाड़ी और डंडे से मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में प्रेम में बाधक बने पिता को रास्ते से हटाने के लिए पुत्री ने अपने प्रेमी और एक अन्य युवक के साथ मिलकर हत्या करा दी। मामले में पुलिस ने 48 घंटे में घटना का पर्दाफाश कर आरोपी पुत्री और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

उनकी निशानदेही पर खून से सनी कुल्हाड़ी आदि भी बरामद कर ली। दो दिन पूर्व बिसंडा थाना क्षेत्र के चंद्रायल गांव निवासी मोतीलाल यादव का गांव में ही खेत में शव मिला था। सिर के पीछे धारदार हथियार से वार के निशान थे। पुलिस ने मंगलवार को घटना का खुलासा कर दिया।
पुलिस लाइन सभागार में अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि घटनास्थल पर छानबीन के दौरान मृतक के मोबाइल पर घंटी बजी थी। कुछ देर बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। सर्विलांस की मदद से सीडीआर में पता चला कि मृतक की बेटी ने एक नंबर पर काफी देर बात की।

विज्ञापन

बेटी और प्रेमी करना चाहते थे शादी
इस पर पुलिस ने मृतक मोतीलाल की बेटी से कड़ाई से पूछताछ की, तो घटना का खुलासा हो गया। आरोपी पुत्री के हवाले से एएसपी ने बताया कि गांव के ही कमल नामक युवक से उसका प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन पिता को यह मंजूर नहीं था। उसे मारते-पीटते थे।

आरोपियों ने कुल्हाड़ी से किया था हमला
उसने पिता को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ साजिश रची थी। 25 फरवरी की शाम जब पिता खेत घूमने गए, तो प्रेमी कमल और उसके साथी सूरज ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और शव वहीं छिपा दिया।

तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल
मृतक का फोन पुत्री ने अपने पास रख लिया और सिम तोड़कर फेंक दी। आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन समेत हत्या में प्रयुक्त डंडा, कुल्हाड़ी, टूटी सिम और खून से सने कपड़े बरामद हो गए। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

 खुलासा करने वाली टीम में ये रहे शामिल
बबेरू सीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले का खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष आनंद कुमार समेत एसआई सुभाषचंद्र व संदीप पटेल और कांस्टेबल आदि शामिल रहे। मामले में दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें