फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजाक बनीं सीएसजेएमयू वार्षिक परीक्षाएं: छह कॉलेजों में सामूहिक नकल, प्रथम पाली की परीक्षा निरस्त

Sun, 15 May 2022 08:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक वार्षिक परीक्षाओं में एक बार फिर नया बखेड़ा खड़ा हो गया। दरअसल, छह कॉलेजों में सामूहिक नकल का मामला सामने आया है, जिसके बाद प्रथम पाली की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। यह परीक्षा 18 मई से नए केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से संबद्ध छह महाविद्यालयों में शनिवार को पहली पाली की परीक्षा में सामूहिक नकल होते मिली। विवि के उड़नदस्ते ने इस बाबत अधिकारियों को सूचना दी, तो इन कॉलेजों की प्रथम पाली की परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि अब इन छात्रों की परीक्षाएं 18 मई से नए परीक्षा केंद्रों पर होंगी। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रकाश महाविद्यालय बरौना हरदोई (केवल छात्राएं), श्री रामलाल सिंह महाविद्यालय हरदोई (छात्र-छात्राएं), श्री भगत सिंह महाविद्यालय हरदोई (छात्र-छात्राएं), राम समुझ गुरुकुल महाविद्यालय, उन्नाव (केवल छात्राएं), दयानंद दीनानाथ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी उन्नाव (छात्र-छात्राएं), रामकृष्ण विद्यावती महाविद्यालय उन्नाव (केवल छात्र) की प्रथम पाली की परीक्षा को निरस्त किया गया है। 
अब हरदोई के इन तीन कॉलेजों की परीक्षाएं 18 मई से नए परीक्षा केंद्र अशोक महाविद्यालय उन्नाव में होंगी। उन्नाव के तीनों केंद्रों की परीक्षाएं डॉ. हरिवंश राय बच्चन महाविद्यालय उन्नाव में होंगी।

विज्ञापन

चलो बच्चों, पहले प्रश्न का उत्तर लिखो 
प्रकाश महाविद्यालय बरौना, हरदोई में शनिवार को बोल बोलकर नकल कराई जा रही थी। हर कमरे के बाहर सॉल्व पेपर की फोटोकॉपी लिए व्यक्ति खड़ा था, जो उत्तर बोल रहा था। केंद्र में लगे कैमरे का ऑडियो म्यूट था। यह जानकारी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे उड़न दस्ते ने विवि को दी है। आब्जर्वर को निरीक्षण में नकल के जो कागज मिले हैं, उनमें सभी सवालों के उत्तर थे। इन उत्तरों का छात्रों की कॉपियों से मिलान किया गया, तो हूबहू उत्तर मिले।

परीक्षा शुरू होने के डेढ़ घंटे बाद आब्जर्वर डॉ. प्रभात की टीम प्रकाश महाविद्यालय पहुंची। डॉ. प्रभात ने बताया कि केंद्र में हम लोगों के पहुंचते ही एक महिला ने चिल्लाकर इसकी जानकारी सभी को दी। आनन-फानन में कमरों के बाहर खड़े लोगों ने पास में ही पन्ने फेंक दिए। पन्ने उठाए गए, तो उसमें प्रश्नपत्र के सभी उत्तर लिखे मिले। इनकी फोटो खींचकर विवि को भेजी गई है।
विज्ञापन

इतनी जल्दी कैसे सॉल्व कर लिया पेपर
परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू होती है। पेपर भी केंद्रों को उसी दिन कुछ घंटे पहले ही मिलते हैं। डॉ. प्रभात ने बताया कि दस बजे हम लोग जब पहुंचे थे, तो छात्र काफी प्रश्नों के उत्तर लिख चुके थे। नकल में भी पूरा पेपर सॉल्व मिला। इतनी जल्दी पेपर सॉल्व करके लिखना गले के नीचे नहीं उतर रहा है। इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें