फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा: बस ने बाइक को मारी टक्कर, बच्चे सहित चार की मौत, दस लोग घायल

Sat, 14 May 2022 07:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-हरदोई मार्ग पर बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं, एक बच्चे और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस और बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले भीषण सड़क हादसा हो गया। संडीला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा संडीला क्षेत्र के लखनऊ-हरदोई मार्ग पर हुआ है, जहां एक प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार दो अज्ञात महिलाओं, एक पुरुष सहित एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, बस अनियंत्रित होकर कुछ दूर जाकर खाई में पलट गई, जिसमें दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ-हरदोई मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र में ईस्ट फैक्ट्री के पास हरदोई की तरफ से आ रही एक प्राइवेट बस ने लखनऊ की तरफ से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अज्ञात एक पुरूष, दो महिलाओं सहित एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके कारण दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल बेनीमाधव त्रिपाठी ने घायलों को एम्बुलेंस के द्वारा सीएचसी पहुंचाया। साथ ही, मृतकों की शिनाख्त करवाना शुरू कर दी है। युवक के पास मिले एक मोबाइल नंबर से परिवारवालों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें