फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओला में बैठने से पहले हो जाएं सावधान, कानपुर में हुआ एेसा कि दंग रह जाएंगे

Wed, 31 Jan 2018 02:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
ओला कैब लूट मामले में पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। तीसरे की तलाश की जा रही है। कानपुर के किदवई नगर निवासी वैभव राठौर ने अपनी इंडिगो कार ओला कंपनी से संबद्ध कर रखी है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
बाबूपुरवा के बाकरगंज का अजीम कार चालक है। 26 जनवरी को घंटाघर चौराहे से मरीज को लखनऊ ले जाने का झांसा देकर तीन लोगों ने कैब बुक थी। इसके बाद उन्नाव पहुंचते ही चालक को पीटकर कैब और उसके तीन मोबाइल लूट लिए थे।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
सोमवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि लूट में शामिल दो शातिर डिप्टी पड़ाव चौराहे पर मौजूद हैं। पुलिस ने आवास विकास हंसपुरम नौबस्ता के रवि वर्मा और वरुण विहार बर्रा के अजय सिंह परिहार को दबोच लिया।  
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
उनकी निशानदेही पर चालक से लूटे गए मोबाइल भी बरामद कर लिए गए हैं। तीसरा बदमाश रावतपुर गांव का अजय गुप्ता उर्फ राजेश है, जो मूलरूप से हरदोई का रहने वाला है। वह कैब के साथ फरार है। उनके खिलाफ बर्रा, नौबस्ता, गोविंद नगर में लूट के कई मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें