उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सोमवार देर रात एक बार फिर रिश्तों में खून बहा। छोटे भाई ने चाकू घोंपकर बड़े भाई की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई फरार हो गया। शव पूरी रात सड़क किनारे पड़ा रहा। मंगलवार की सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर देवर के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
2 of 8
brother murder
- फोटो : अमर उजाला
जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बेटावर गांव निवासी स्व. मैनेजर तिवारी के पुत्र अजय और विजय तिवारी शराब के आदी हैं। सोमवार की रात करीब आठ बजे संपत्ति बंटवारे को लेकर दोनों भाईयों में कहासुनी होने लगी। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया। इसके बाद दोनों अपने-अपने कमरे में सोने चले गए।
3 of 8
knife
आधी रात में बड़ा भाई अजय तिवारी (35) अचानक छोटे भाई विजय के घर पहुंच गया। इसी बीच दोनों में फिर से कहासुनी और मारपीट होने लगी। इस दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई के पीठ पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात में अजय घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने सोचा कि शायद वह नशे की हालत में कही सो गया हो और सुबह आ जाए।
4 of 8
सांकेतिक चित्र
मंगलवार की सुबह सड़क पर खून से लथपथ अजय के शव को देखा। यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई है। कुछ ही देर में मौके पर अजय के परिवार सहित सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल राजा राम पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच। परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को कब्जा में लेकर कोतवाली लाए। मृतक के परिजनों की माने तो पिता की मौत के बाद रुपया-पैसा, संपत्ति आदि को लेकर आए दिन दोनों भाइयों में विवाद होता था।
5 of 8
demo pic
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि दोनों भाई नशे की आदी है। उनमें आए दिन संपत्ति आदि को लेकर विवाद होता था। रात में भी विवाद हुआ था। इस दौरान छोटे ने बड़े भाई को चाकू मार दिया। मृतक की पत्नी गीता देवी की तहरीर के आधार पर विजय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी विजय फरार है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही वह पुलिस के फंदे में होगा।
विज्ञापन
6 of 8
सांकेतिक चित्र
भाई द्वारा भाई का कत्ल करने पर मां राधिका देवी सन्न थी। वह बिलखते हुए बार-बार यह कह रही थी कि सपने में भी ऐसा नहीं सोचा था कि छोटा भाई अपने बड़े का खून करेगा। लोगो द्वारा लाख सांत्वना देने के बाद भी उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पत्नी गीता पति की मौत से पूरी तरह से बेसुद थी। वह रोते-रोते कभी पूरी तरह से शांत हो जा रही थी तो कभी बच्चों सोनाली (10) और पुत्र आयूष (7) का चेहरा देख दहाड़े मारकर चीख-पुकार करने लग रही थी।
7 of 8
सांकेतिक चित्र
वह बिखलते हुए यह बार-बार यह कह रही थी कि अब बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा। अजय तिवारी खेती के भरोसे परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना को लेकर ग्रामीणों में इस बात की चर्चा होती रही कि रात में जिस समय विवाद के दौरान छोटे भाई विजय ने अजय पर हमला किया, उससे ग्रामीणों सहित अजय के परिवार के लोग अंजान थे।
अजय पर हमला करने के बाद विजय मौके से फरार हो गया होगा। घायलावस्था में अजय घटना स्थल पर पड़ा रहा होगा। खून बहने और समय से उपचार की सुविधा न मिलने की वजह से उसकी मौत हो गई होगी। अगर समय से अजय को उपचार की सुविधा मिल गई होती तो शायद उसकी जान बच जाती।