कानपुर में सरसौल के एक ईंट भट्ठे में काम करने वाले दो मजदूर मंगलवार रात को आपस में भिड़ गए। इसमें से एक मजदूर ने दूसरे को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। महाराजपुर एसओ राघवेंद्र सिंह के मुताबिक भिवली गांव के पास आनंदेश्वर ब्रिक फील्ड नाम से पांडु नगर निवासी सूरज कुमार मखीजा का भट्ठा है।
भट्टे पर विलासपुर छत्तीसगढ़ के रहने वाल दुखराम (28) काम करता था। मंगलवार शाम को दिहाड़ी लेने के बाद दुखराम और साथी मजदूर फगुन सिंह ने जमकर शराब पी। किसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। दुखराम पर फगुन ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
सिर पर कई वार होने से वह मरणासन्न हो गया। साथी मजदूर पुलिस को सूचना देने के साथ ही दुखराम को सीएचसी ले गए। यहां से वह हैलट भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।