फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला मामला

Tue, 29 Sep 2020 11:33 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव जिले के सफीपुर में एक गांव निवासी युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी की मां ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल ने मामले की जांच शुरू की है। दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की मां ने एसपी आनंद कुलकर्णी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव का युवक उसकी 16 वर्षीय बेटी से कई माह से छेड़छाड़ कर रहा था।

किशोरी के बताने पर उसके माता-पिता से शिकायत की थी। इसी बीच उसने मौका पाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण किशोरी ने परिजनों को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


गर्भ ठहरने पर उसके साथ हुई घटना की जानकारी हुई। एसपी ने कोतवाल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोतवाल हरिकेश राय ने बताया कि अभी तक महिला का शिकायती पत्र नहीं मिला है। फिर भी जांच शुरू की गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें