कानपुर में नौबस्ता निवासी युवती ने एक गैर समुदाय परिवार पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि युवक ने पहले धर्म छिपाकर अपने प्रेमजाल में फंसाया फिर घर में बंधक बना लिया।
पिता और भाई संग मिलकर चार माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर यातनाएं भी दीं। युवती ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उसकी मुलाकात क्षेत्र की एक कपड़े की दुकान पर काम करने वाले अमन से हुई थी।
अमन ने शादी के बहाने उसे अपने घर रख लिया। जहां उसके परिजनों ने अमन के बालिग न होने का हवाला देते हुए तीन साल बाद शादी करने की बात कही। आरोप है कि कुछ दिन बीतने के बाद पता चला कि अमन का पूरा नाम अनस अंसारी है।