फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता को पीटने पर दरोगा सस्पेंड

Sun, 12 Apr 2015 03:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या की कोशिश के मामले में हाल ही में जमानत पर बाहर आए दरोगा अमित सिंह सिसौदिया ने बीयर पीने के लिए पैसा न देने पर सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सौरभ सिंह सचान की पिटाई कर दी। बीचबचाव करने पर अपने साथियों के साथ सौरभ के साथी टिंकू सिंह को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। सौरभ ने हमलावरों पर चेन और नकदी लूटने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उधर, दरोगा ने खुद के साथ मारपीट और सरकारी पिस्टल की मैगजीन लूटे जाने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी और सीओ कल्याणपुर मौके पर पहुंचे। एसएसपी शलभ माथुर ने आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। कल्याणपुर थाने में दारोगा और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।

दरोगा के साथियों में एक बर्रा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी बताया गया है। सपा नेता सौरभ सिंह सचान साकेत नगर में रहते हैं। इनका दोस्त टिंकू सिंह दामोदर नगर नौबस्ता में रहता है। टिंकू ने बताया कि जब दरोगा अमित सिंह सिसौदिया नौबस्ता थाने में तैनात थे, तब उनके यहां किराएदार थे।
विज्ञापन


करीब एक साल पहले अमित सिसौदिया ने घंटाघर स्थित नीलम होटल में सरकारी पिस्टल से गोलियां चला दी थी। तब गोली लगने से होटल का वेटर घायल हो गया था। इस मामले में वह हाली ही जमानत पर बाहर आया है। वर्तमान में बिठूर थाने में तैनात है।

टिंकू ने बताया कि शुक्रवार रात वह और सौरभ कल्याणपुर के लखनपुर में एक बीयर शॉप में बीयर पी रहे थे। तभी दारोगा साथियों के साथ कार से वहां पहुंचा। आरोप है कि उससे बीयर पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर साथियों के साथ उसे और साथी टिंकू की पीटकर लहूलुहान कर दिया।

सौरभ की कार के शीशे तोड़ डाले। किसी तरह वे लोग जान बचाकर वहां से भागे। टिंकू के मुताबिक दारोगा के साथ बर्रा थाने का हिस्ट्रीशीटर मनोज भी था। सौरभ ने बर्रा पहुंचकर 100 नंबर डायल कर घटना की जानकारी दी। रात में ही बर्रा एसओ पहुंचे और छानबीन की।

इसके बाद मामले की जानकारी आला अफसरों को दी। घटनास्थल कल्याणपुर का होने पर सौरभ और टिंकू को वहीं भेज दिया गया। एसएसपी ने शनिवार रात आरोपी दरोगा अमित सिंह सिसौदिया को सस्पेंड कर दिया है।

साथ ही कल्याणपुर इंस्पेक्टर को सौरभ और टिंकू की तहरीर के आधार पर दरोगा और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश भी दिए। देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। एसएसपी का कहना है कि यदि दारोगा कोई तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें