मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के सिरसा कलार में प्राचीन मंदिर का पिछला दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों ने बहुमूल्य अष्टधातु की मूर्तियां व जेवरात पार कर दिए। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
सिरसा कलार थाना अंतर्गत ग्राम कोंढा किर्राही में राम जानकी का बहुत प्राचीन मंदिर है। मंदिर के विरासतन महंत सुवेश चंद अवस्थी पुत्र राम कृष्ण अवस्थी हैं। पैरालिसिस बीमारी के कारण वह अपने ननिहाल रामपुरा थानान्तर्गत ग्राम जगम्मनपुर में पुत्रों व परिजनों के पास रहते हैं।