फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग करने वालों पर पुलिस की रहमदिली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


हमीरपुर। प्रधान के भतीजे के मुर्गी फार्म में घुसकर मारपीट और फायरिंग करने के आरोपी पर पुलिस ने रहमदिली दिखाते हुए 25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की है। वहीं प्रधान के भतीजे का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने से मना कर दिया है।

भरुआसुमेरपुर के पलरा गांव निवासी जागेश्वर प्रजापति का आबादी से लगा हुआ पुश्तैनी खेत है। इसी खेत के ठीक बगल में ग्राम पंचायत के लिए खलिहान के लिए आरक्षित भूमि है। इस पर कब्जा है। श्रीवास्ती मॉडल के तहत इस कब्जे को हटाने के लिए पूर्व प्रधान अली बख्श ने जिलाधिकारी से शिकायत की।
विज्ञापन


राजस्व टीम गांव पहुंची और खलिहान की नापजोख की और इस जमीन को अलग किया। इस कार्रवाई से नाराज जागेश्वर ने लेखपाल गंगाचरन के साथ गाली-गलौज की। इसका मुकदमा लेखपाल ने थाने में दर्ज कराया है। शनिवार को जागेश्वर व उसका पुत्र रामबहादुर इस खलिहान की जमीन पर नलकूप लगवाना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने इस बात की शिकायत एसडीएम से की। इस पर एसडीएम सदर ने नायब तहसीलदार विजय प्रताप सिंह को मौके पर भेजा। नायब तहसीलदार ने नलकूप के कार्य को बंद करा दिया और रामबहादुर को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया।


आरोप है कि पुलिस ने रामबहादुर को देर शाम थाने से रिहा कर दिया। गांव पहुंचकर रामबहादुर ने अपने साथी महेश श्रीवास के साथ जमकर शराब पी और उसके बाद प्रधान रामलखन के भतीजे रामसजीवन प्रजापति की शिकायत पर आशंका करते हुए उसके मुर्गी फार्म हाउस पर जा पहुंचे और हवाई फायरिंग करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी।

भतीजे ने प्रधान से मदद की गुहार लगाई। प्रधान ने स्थानीय पुलिस को अवगत कराकर मदद मांगी। लेकिन थाना पुलिस ने मौके पर न जाकर यूपी 100 को सूचित करने के लिए कहा। सूचना पाकर यूपी 100 टीम मौके पर पहुंची और रामबहादुर व उसके साथी महेश श्रीवास को एक अदद तमंचा व जिंदा कारतूसों के साथ दबोचा। उन्हें पुलिस की कार्रवाई के लिए थाने के लिए सौंप दिया।
विज्ञापन



पुलिस ने रिपोर्ट में बताया कि यह दोनों शराब पीकर घूम रहे थे और उन्हें गश्त के दौरान पकड़ा गया है। जबकि यूपी 100 टीम ने अपनी रिपोर्ट में हवाई फायरिंग करके दहशत का हवाला दिया है। उधर प्रधान की भतीजे की तहरीर को पुलिस ने लिया ही नहीं। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि यूपी 100 की सूचना पर ही कार्रवाई कर दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें