फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में श्रमिक की मौत, जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। मजदूरी करके पैदल घर वापस जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आक्रोशित परिजनों ने मुआवजा व चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर आधे घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन

हाजीपुर तरेहा निवासी वितनेश का पुत्र अभिषेक (19) लखनऊ से मजदूरी करके लौटा था। वाहन से उतरकर पैदल घर जा रहा था। सोमवार रात 8 बजे मोहान-लखनऊ मार्ग पर पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना से परिजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से पांच लाख की आर्थिक मदद व वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। इससे मोहान-लखनऊ मार्ग पर दोनों तरफ दो किमी का जाम लग गया। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई सुधीर व मां रेखा का रोकर बुरा हाल रहा। अपराध निरीक्षक सुरेंद्र कुमार व मोहान चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें