औरासी पीएचसी में शीलम के रोते, बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : UNNAO
औरास। सैदापुर गांव में सोमवार शाम युवती का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। पिता ने ससुरालियों पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस पति, सास, ननद, दो देवरों से पूछताछ कर रही है।
सैदापुर निवासी प्रेमचंद यादव की पत्नी शीलम यादव (28) ने घर के कमरे में फांसी लगा ली। सास शांति के अनुसार घटना के समय शीलम घर में अकेली थी। सोमवार शाम चार बजे वह छोटी बेटी रोशनी और बेटा सत्यराम घर के बाहर मवेशियों को चारा कर रहे थे। बड़ी बेटी मनीषा पड़ोस में विपिन के घर गई थी। पति प्रेमचंद जरूरी काम से हरदोई के बेंहदर गांव गया था। शाम चार बजे के बाद वह घर के अंदर गई तो कमरे में शीलम को फंदे से लटका था। जीवित होने की आशंका पर उसे फंदे से उतारकर औरास पीएचसी पहुंचाया। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसो प्रदीप कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। केशवपुर गांव निवासी मृतका के पिता होशराम ने पति सहित अन्य ससुरालवालों पर बेटीको प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस मृतका के पति, दो देवर, सास और ननद को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर, तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।