फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर पलटा, सरसों का तेल लूटने को मची होड़

विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर टैंकर पलटने से बहकर खंतियों में भरा तेल भरते ग्रामीण। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। चालक को झपकी आने से एक्सप्रेसवे पर सरसों का तेल भरा टैंकर पलट गया। टैंकर में 20 हजार लीटर तेल सड़क पर फैलने के साथ ही नालियों से होकर पानी से भरी खंती में भर गया। यूपीडा टीम ने टैंकर को सीधा किया और हादसे रोकने की मंशा से सड़क की धुलाई की। आसपास गांव के लोगों को जानकारी होते ही तेल की लूट मच गई।
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम पांच बजे आगरा से लखनऊ जा रहा 10 टायर टैंकर चालक को झपकी आने से लोधा टीकुर गांव के पास पलट गया। टैंकर में 20 हजार लीटर सरसों का तेल भरा था। टैंकर पलटते ही एक्सप्रेसवे की सड़क पर तेल फैल गया। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने हादसे की आशंका को देखते हुए वाहनों का रूट डायवर्जन किया। टैंकर को किनारे कराकर सड़क की धुलाई कराई। सड़क पर फैला तेल पानी निकास के लिए बनी नालियों से होते हुए एक्सप्रेसवे के किनारे खंतियों में भर गया। आसपास के दर्जनों गांव के सैकड़ों लोग पहुंच गए। तेल को बर्तनों में भरकर ले गए। इस दौरान घंटों लूट मची रही। एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी आरके चंदेल ने बताया टैंकर चालक अकेला था। उसे चोट नहीं आई है। टैंकर को टोल बैरियर के पास किनारे खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें