फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: पेट्रोल पंप मैनेजर से 19 लाख की लूट, रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हुए कार सवार बदमाश

Thu, 28 Oct 2021 02:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
जालौन जिले के माधौगढ़ में अकुंर फिलिंग स्टेशन महोई के मैनेजर दीपक कुमार बाइक से 19 लाख रुपए लेकर माधौगढ़ स्टेट बैंक जमा करने जा रहे थे। पहूज नदी पुल पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे कार सवार बदमाशों ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे बाइक सवार रोड पर गिर गया। कार से उतरे दो बदमाशों ने तमंचा मैनेजर के कनपटी में लगाकर रुपये से भरा बैग लूट लिया। आरोपी मध्यप्रदेश की ओर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

लूट की सूचना फैलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर एएसपी राकेश सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें