फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अॅनलाइन के माध्यम से किया पंचायत भवन का शिलांयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-25- शिलान्यास के बाद बोलते हुए सदर विधायक गौरी शंकर। संवाद
विज्ञापन

ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोड़ा जाए
- मुख्यमंत्री ने अॅानलाइन के माध्यम से किया पंचायत भवन का शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
एट। कस्बे में बनी नगर पंचायत का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर पंचायत भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि सरकार गांव से लेकर शहर तक विकास कराने के लिए कृत संकल्प है। इसलिए नई नगर पंचायतों को अधिक से अधिक धन उपलब्ध करा कर विकास कार्य पूरा कर ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
बता दें सरकार ने 2019 में एट ग्राम पंचायत को पूर्ण रुप से नगर पंचायत का दर्जा देकर घोषणा की और 2020 में पूर्ण रूप से अपने अस्तित्व में आई नगर पंचायत में प्रशासक नियुक्त की गई। पर कोई भवन न होने से पिछले कई महीनों से पंचायत का कार्यालय सचिवालय में चल रहा था। जिससे जहां अधिकारियों व फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से नगर पंचायत भवन का शिलान्यास करके कार्य प्रारंभ कराया गया। इस दौरान सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही है, कल्याणकारी योजनाएं एवं विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने जो वादा किया था, उसे शतप्रतिशत पूरा किया है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विकास करे। सदर उपजिलाधिकारी पुष्कर नाथ चौधरी ने कहा नगर पंचायत बनने से एट का विकास बड़ी तेजी के साथ कराया जा रहा है, जल निकासी और लाइट की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, आने वाले समय में और ज्यादा विकास कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र मौर्य, जिला मंत्री गुरु प्रसाद शर्मा, महेश तिवारी, ईडीएम पुष्पेंद्र सिंह, बृजेश बाबू, रज्जन जाखौली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
ट्रकों की आवागमन से पुलिस क्षत्रिग्रस्त
उरई। मोहाना ग्राम प्रधान जीतू सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। पत्र में बताया कि पंप कैनाल मकरेछा एवं मोहाना माइनर की मरम्मत एवं पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। इस कारण घुरौली खदान से लगातार मौरंग के ट्रकों की आवाजाही से माइनर पूर्णता क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही निर्माण कार्य भी प्रभावित है। इस समय किसानों को सिंचाई की आवश्यकता है। पंप कैनाल क्षतिग्रस्त होने की वजह से किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की है कि कुछ समय के लिए ट्रकों के आवागम रोका जाए, जिससे निर्माण कार्य पूर्ण किया जा सके। संचालक से बात करने पर वह जान से मारने की धमकी देता है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें