फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर बाइक सवार हादसे में घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उसे स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार देर शाम आठ बजे कलेक्टरी रोड निवासी अवनीश उर्फ छोटे राजपूत (34) फफूंद दिबियापुर मार्ग पर घायल अवस्था में पड़े मिले। आसपास के लोगों ने बाइक किसी जानवर से टकराने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉ. विजय आनंद ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सरमन ने उसकी शिनाख्त भाई के रूप में की। बताया कि अवनीश अहमदाबाद में काम करते थे। दिवाली पर घर आए थे। चर्चा रही कि युवक घर से नाराज होकर निकला था। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की वजह पता की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें