कानपुर मेट्रो सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसे लेकर शुरू से ही युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। महाना ने मेट्रो एमडी कुमार केशव के साथ रेलवे ट्रैक और पॉलिटेक्निक परिसर में बने मेट्रो डिपो और आईआईटी के पास बने पहले स्टेशन का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 नवंबर को मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद 30 दिसंबर तक रेलवे की टीम आईआईटी से मोतीझील के बीच ट्रायल रन करेगी। 31 दिसंबर से इस रूट पर मेट्रो ट्रेन यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगी। इस संबंध में रविवार को कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने मेट्रो की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि कानपुर मेट्रो मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसे लेकर शुरू से ही युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। महाना ने मेट्रो एमडी कुमार केशव के साथ रेलवे ट्रैक और पॉलिटेक्निक परिसर में बने मेट्रो डिपो और आईआईटी के पास बने पहले स्टेशन का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंनेे रावतपुर से लेकर मोतीझील तक मेट्रो ट्रैक के नीचे की खराब सड़कों को बनाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ में मौजूद नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन को आसपास की झोपड़ पट्टियों के समुचित स्थानांतरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री के अनुसार यात्रियों के लिए मेट्रो ट्रेन का नियमित संचालन 31 दिसंबर से किया जाएगा। हालांकि यूपीएमआरसी 25 दिसंबर से ही मेट्रो शुरू करने की तैयारी में है। इसकी वजह है कि इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है। इस मौके पर चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद कुमार और बीडी राय भी मौजूद रहे।
मेट्रो में खास
9 किमी का है आईआईटी से मोतीझील तक तक का रूट
9 स्टेशन हैं इस रूट पर
15 नवंबर 2019 को रखी गई थी मेट्रो की आधारशिला
7 नवंबर 2021 को लगभग पूरा हो गया नौ किमी का काम
2 मेट्रो ट्रेनों को अभी होगा संचालन, जिनमें तीन-तीन कोच हैं
11076.40 करोड़ है मेट्रो निर्माण की कुल लागत