फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनकी बेटे की खौफनाक करतूत: पिता पर दस बार कैंची से किया वार, गाली-गलौज करने पर हुआ विवाद, पढ़िए पूरा मामला

Thu, 15 Jun 2023 08:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat Crime: अकबरपुर के आलमचंद्रपुर कॉलोनी में बड़े बेटे ने पिता को कैंची से गोदकर मार डाला। पिता और पुत्र दोनों नशे में थे। मां से मारपीट और गाली-गलौज करने पर विवाद शुरू हुआ था। 
विज्ञापन
अजय कुमार की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में अकबरपुर के आलमचंद्रपुर कॉलोनी में मंगलवार की रात शराब के नशे में पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। मारपीट और गाली-गलौज करने से नाराज बेटे ने कैंची घोंपकर पिता की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

आमचंद्रपुर कॉलोनी निवासी अजय कुमार (50) राजमिस्त्री था। वह पत्नी सुनीता, बेटे विवेक और अभिषेक के साथ आलमचंद्रपुर कॉलोनी में रहता था। उसके दोनों बेटों का कॉलोनी में हेयर कटिंग का सैलून है। परिजनों के अनुसार अजय कुमार ने मंगलवार की रात घर में शराब पी।
नशा चढ़ने के बाद उसने घर में आने वाले एक शख्स को लेकर पत्नी से गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। बड़े बेटे विवेक ने मां को पीटने से मना किया, तो अजय ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान विवेक के हाथ में चोट लग गई। इससे गुस्साए विवेक ने पिता को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।

विज्ञापन

कैंची से किए थे प्रहार
इसके बाद कैंची से ताबड़तोड़ प्रहार दिए। यह देख पत्नी सुनीता और छोटे बेटे अभिषेक ने किसी तरह से विवेक से कैंची छीनकर उसे अजय से दूर किया। इसके बाद रात करीब 11 बजे अभिषेक घायल पिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। वहां बुधवार की सुबह इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई।

मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर अकबरपुर थाना प्रभारी सतीश सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने विवेक को अकबरपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर कैंची भी बरामद कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि सुनीता की तहरीर पर बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हत्यारे बेटे ने दस बार कैंची से किया वार
हत्यारोपी विवेक ने नशे में एक के बाद एक कैंची से पिता अजय कुमार पर दस बार वार किया। इसका खुलासा पोस्टमार्टम में हुआ है। अजय के शरीर पर कैंची के 10 घाव मिले है। सूत्रों के मुताबिक उसकी मौत शॉक एंड हेमरेज से होना पाया गया है।

काफी समय से पति-पत्नी में चल रहा था तनाव
राजमिस्त्री अजय और उसकी पत्नी सुनीता के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था। अजय एक रिश्तेदार के घर आने की वजह से खफा रहता था। उसने कई बार घर में रिश्तेदार के आने पर एतराज जताया, लेकिन सुनीता की वजह से उसकी एक नहीं चली। मंगलवार की रात हुए झगड़े की वजह रिश्तेदार के आने को लेकर विवाद ही रहा।

पिता और भाई से हुआ था विवाद
इस पर अजय का पत्नी से झगड़ा और मारपीट करना उसकी मौत की वजह बन गया। कॉलोनी में रहने वाले कुछ लोगों का कहना है कि वारदात के वक्त अजय का छोटा बेटा अभिषेक भी घर में मौजूद था। उसने भी शराब पी रखी थी। झगड़े के दौरान उसका भी पिता और भाई से विवाद हुआ था।
विज्ञापन

झगड़ा बढ़ता देख मंदिर चली गई थी पत्नी
पति और बेटों के बीच विवाद बढ़ता देख सुनीता ने सभी को अलग करने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनीं। नशे में होने के कारण अजय, विवेक और अभिषेक से आपस में झगड़े रहे। इससे परेशान होकर सुनीता पास के शिव मंदिर में चली गई थी। वहीं पर परिसर में कुछ देर तक बैठी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें