दंपती से केरोसिन की दुर्गंध आ रही
तभी आग की चिंगारी से मां की साड़ी में आग लग गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर बचाने पहुंचे पिता के कपड़ों में भी आग लग गई। इधर, गांव में चर्चा है कि मामला संदिग्ध है। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि दंपती से केरोसिन की दुर्गंध आ रही है।
एसपी बोले- मामला संदिग्ध तो लगता है
झुलसा शिवशरण टेंपो चलाता है। मंगलवार की दोपहर को दो बजे टेंपो चलाने के बाद घर आया था। इसके बाद घर में पत्नी से क्या बात हुई इसकी जानकारी नहीं है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पहुंचे। मामले में एसपी ने बताया कि मामला संदिग्ध तो लगता है, लेकिन दंपती की बेटी के बयान के हिसाब से जांच की जा रही है। अन्य पहलुओं पर जांच के लिए फोरेंसिंक टीम भी बुलाई गई है।