फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: दो मासूम बेटों को कमर में बांध कुएं में कूदी मां, तीनों की मौत, इसलिए उठाया आत्मघाती कदम

Mon, 29 Apr 2024 06:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: सास को दो सौ रुपये देने से नाराज बहू ने आत्मघाती कदम उठा लिया। दो मासूम बेटों को महिला कुएं में कूद गई। तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले के मानिकपुर में पति ने मां को 200 रुपये दे दिए तो नाराज महिला ने दो बेटों को कमर में बांधकर कुएं में छलांग लगा दी। इससे तीनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव कुएं से निकाले।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के ऊंचाडीह के मजरा की झलमल काॅलोनी निवासी अंजू (22) सोमवार की शाम करीब चार बजे अपने आठ माह के बेटे सुदीप व सुधीर (3 वर्ष) को लेकर कुएं में कूद गई।

इससे तीनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एसपी अरुण कुमार सिंह, एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसडीएम पंकज वर्मा, सीओ जयकरन सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से तीनो शवों को बाहर निकाला गया। पति साबित कोल ने बताया कि नानी की तबीयत खराब है। इस पर उसने मां सियावती को मायके बरगढ़ जाने के लिए 200 रुपये दे दिए थे। सास को रुपये देना अंजू को नागवार गुजरा। इसको लेकर वह झगड़ा करने लगी। इसके बाद साबित अपनी दवा लेने के लिए मानिकपुर अस्पताल चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को घर पहुंचा तो बच्चे व पत्नी घर में नहीं मिले। इस पर आसपास खोजबीन कर पूछताछ की। पता चला कि उसकी पत्नी बच्चों के साथ कुएं में कूद गई है। वहां पहुंचा तो ग्रामीण तीनों शव को बाहर निकाल चुके थे। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। महिला के मायके वालों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें