फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Kanpur: नगर आयुक्त कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हुई

Sat, 06 May 2023 09:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में शनिवार को नगर आयुक्त की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शहर में अब एक्टिव केस 20 बचे हैं। डॉक्टरों ने इससे बचाव के लिए मास्क पहनने, सार्वजनिक स्थानों में जाने से परहेज करने, सामाजिक दूरी बनाने, सेनेटाइजेशन आदि पर जोर दिया है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने उनका ब्योरा लिया। इसके साथ ही कृष्णानगर के अजय कुमार (32) को कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमित की हालत स्थिर है। वे होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना के नगर में 20 एक्टिव केस बचे हैं।

विज्ञापन


होम आइसोलेशन में इलाज से छह रोगी संक्रमण मुक्त हो गए हैं। कोरोना संदिग्ध 2251 लोगों की सैंपलिंग कर जांच की गई। सीएमओ की टीम ने 2165, जीएसवीएम के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने तीन और उर्सला की लैब में 76 सैंपल की जांच हुई है।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
- घर से मास्क लगाकर निकले।
- दिन में हाथों को बार-बार धुलते रहें।
- सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
- भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें