फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: पुलिस से अभद्रता कर मतदान में अवरोध पैदा करने व केंद्र में घुसने के प्रयास के आरोप 50 पर मुकदमा

Sat, 06 May 2023 08:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
Prayagraj News : एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले में पुलिस से अभद्रता कर मतदान में अवरोध पैदा करने व केंद्र में घुसने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने 50 अज्ञात लोगों पर बलवा और सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इन लोगों को मुकदमे में वीडियो से पहचान कर नामजद करेगी। सदर कोतवाल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि निकाय चुनाव में मतदान के दिन गुरुवार को वह अपनी टीम के साथ बूथों का भ्रमण कर रहे थे। भ्रमण के दौरान वह खेलदार स्थित आदर्श कंपोजिट विद्यायल पहुंचे। मतदान केंद्र के बाहर 40 से 50 व्यक्ति खड़े थे। पूछताछ करने पर वह लोग भड़क गए और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। फर्जी वोटिंग और मतदान को भंग करने के उद्देश्य से बूथ पर घुसने का प्रयास किया।

आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। अराजकतत्वों को रोकने के लिए पुलिस को कड़ा रुख अपनाना पड़ा, तभी गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सरकारी कार्य में बाधा, बलवा, गाली गलौज, धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें वोटिंग के दौरान सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों का कोतवाल से भिड़ने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में सपा प्रदेश कार्यालय से पुलिस की तानाशाही रवैये और मतदाताओं को भगाने का आरोप लगाकर ट्वीट हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें