फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Kanpur: कोरोना के 13 एक्टिव केस, एक संक्रमित और मिला

Mon, 10 Apr 2023 08:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। शहर में कोरोनावायरस के एक्टिव केस 13 हो गए हैं। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने लोगों से अपील की है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
 
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोरोना के एक्टिव केस 13 हो गए हैं। रविवार को एक और संक्रमित मिला है। बर्रा के रहने वाले 28 वर्षीय संक्रमित को निजी पैथोलॉजी में आरटीपीसीआर जांच से संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा शनिवार को पतारा, घाटमपुर और आजादनगर नवाबगंज में मिले तीन संक्रमितों को रविवार को पोर्टल पर अपडेट कर दिया गया है।

विज्ञापन


इस तरह मार्च और अप्रैल में मिले कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने नए संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की और संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की है। सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव है। सीएमओ की टीमों ने रविवार को 775 कोरोना संदिग्धों की सैंपलिंग की है। इनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने लोगों से अपील की है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें