फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Kanpur: तीसरी लहर की तीसरी मौत, 378 नए संक्रमित, 93 मोहल्लों में घुसा कोरोना वायरस

Wed, 12 Jan 2022 09:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 84531 हो गई है। इनमें 81084 ठीक हो गए हैं। बुधवार को नौ नए संक्रमित कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की तीसरी लहर में बुधवार को तीसरी मौत हो गई है। इस तरह कोरोना से अब तक नगर में 1908 रोगियों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के फैलाव ने भी रफ्तार पकड़ ली है। 378 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही नगर में एक्टिव केस 1539 हो गए हैं।
विज्ञापन


अभी ज्यादातर रोगी होम आइसोलेशन में हैं। 25 परिवार ऐसे पाए गए हैं, जिनका घर का हर सदस्य संक्रमित है। इसके अलावा तीसरी बार संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन अभी तक किसी में कोरोना की गंभीर जटिलताएं नहीं आई हैं।

जिसकी मौत हुई है, वह हृदय रोगी रहा है। बताया जा रहा है कि वह कार्डियोलॉजी के होल्डिंग एरिया में था। उसकी एंजियोप्लास्टी हुई। बाद में मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव था, लेकिन कोविड के लक्षण नहीं थे। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुबोध प्रकाश ने बताया कि बुधवार को रोगी की मौत नोटिफाई हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जीनोम सीक्वेंसिंग में किसी को ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं आईआईटी, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज और सीएसजेएमयू में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। इसके अलावा एक के बाद दूसरा घनी आबादी वाला इलाका चपेट में आ रहा है। व्यापारिक गतिविधियों वाले क्षेत्र भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।

नगर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 84531 हो गई है। इनमें 81084 ठीक हो गए हैं। बुधवार को नौ नए संक्रमित कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 7154 लोगों की सैंपलिंग की है। इनका सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें