कहा कि विनय शाक्य स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ रहेंगे। देवेश शाक्य ने कहा कि बिधूना में हमसे ज्यादा मजबूत कंडीडेट कहां मिलेगा। कहा कि दूसरा जिताऊ आदमी कौन है। सर्वे में भी मैं सबसे टॉप पर रहा हूं। जब मेरे को विरोधी किसी तरह से परास्त नहीं कर पाए तो उन्होंने परिवार का सहारा लेकर इस तरह का काम किया। मैं मैदान में हूं और रहूंगा।
स्वयं को पिता की राजनीति का उत्तराधिकारी बता रिया ने मांगी सुरक्षा
बिधूना विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो के बाद परिवार के दो भागों में बंटने की स्थितियां नजर आने लगीं हैं। उसने अपने और भाई सिद्धार्थ शाक्य को खतरा बताया है। सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर विधायक की पुत्री रिया शाक्य व पुत्र सिद्धार्थ शाक्य द्वारा सुरक्षा की मांग किए जाने का पत्र वायरल किया है।
वायरल पत्र में रिया द्वारा अपने पिता का उत्तराधिकारी मानते हुए राजनीति की तरफ कदम बढ़ाने से परिवार में गतिरोध की स्थिति उत्पन्न होने की बात कही है। साथ ही रिया ने खुद अपनी व भाई सिद्धार्थ की जान माल को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। ऐसे में यह बात भी स्पष्ट हो रही है कि वायरल वीडियो में रिया ने अपने चाचा व दादी पर पिता विनय शाक्य को जबरन कहीं ले जाने का आरोप लगाया था। जिसमें रिया को अपने चाचा व दादी से ही जान का खतरा महसूस होने लगा है।
एसपी ने बताया कि सीओ का पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलते ही पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि जरूरी समझा गया तो सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।- अभिषेक वर्मा,एसपी