फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर ठंड का कहर: अस्थमा के रोगी निमोनिया की चपेट में, दो की मौत, ओपीडी में इंफ्लुएंजा के रोगियों की भरमार

Fri, 21 Jan 2022 12:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश में सर्दी कहर बरपा रही है। ठंड की वजह से इंफ्लुएंजा वायरस के संक्रमण का प्रकोप बढ़ा है। दमा और अस्थमा के रोगी निमोनिया की गिरफ्त में आ रहे है। गुरुवार को निमोनिया से दो रोगियों की मौत हो गई वहीं ओपीडी में इंफ्लुएंजा के रोगियों की भरमार रही।
विज्ञापन
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड की वजह से इंफ्लुएंजा वायरस के संक्रमण का प्रकोप बढ़ रहा है। हर घर में नजला, जुकाम, बुखार का रोगी है। क्रोनिक रोगियों में इंफ्लुएंजा के संक्रमण के बाद न्यूमोनाइटिस के मामले बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही दमा और अस्थमा के रोगी निमोनिया की गिरफ्त में आ रहे हैं। गुरुवार को निमोनिया से दो रोगियों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में हार्टअटैक के रोगी आए। कुछ रोगी सांस फूलने की समस्या लेकर आए। इसके अलावा दवा से नियंत्रित चल रहे ब्लडप्रेशर और डायबिटीज के रोगियों की तबीयत बिगड़ने लगी है। हैलट में गुर्दा, लिवर और ब्रेन अटैक के रोगियों को भर्ती किया गया है।

हैलट, उर्सला और निजी अस्पतालों की ओपीडी में इंफ्लुएंजा के रोगियों की भरमार रही। कोरोना के लक्षण वाले रोगियों को मैटरनिटी विंग कोविड अस्पताल की फ्लू ओपीडी में भेजा गया। उनके सैंपल जांच के लिए कोविड लैब भेजे गए। एक्सरे जांच में खांसी के रोगियों के फेफड़ों में निमोनिया मिल रहा है।
विज्ञापन


दो रोगियों की निमोनिया से मौत हो गई। ये दोनों रोगी कई साल से अस्थमा की गिरफ्त में रहे हैं लेकिन दवा से स्थिति नियंत्रित रही। गीतानगर की राजेश्वरी (65) और चमनगंज की नरगिस (57) की निमोनिया से मौत हुई है। सीनियर चेस्ट फिजीशियन डॉ. एसके कटियार का कहना है कि जिन क्रोनिक रोगियों के लक्षण बढ़ रहे हैं, वे अपनी जांच कराकर दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें