फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वोल्वो बस की टक्कर से जीप सवार सिविल इंजीनियर की मौत, दो घायल, हाईवे पर लगा भीषण जाम

Tue, 07 Dec 2021 12:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में महाराजपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजपुर हाईवे पर सुबह टूरिस्ट वोल्वो बस ने महिंद्रा जीप में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जीप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में फतेहपुर बिंदकी निवासी सिविल इंजीनियर साहिल सिंह परिहार (25) की मौत हो गई। जबकि उनके दो अन्य साथी गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे केबाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने  रूट डायवर्जन कर आवागमन शुरू कराया। इधर हादसे में इंजीनियर की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। फतेहपुर बिंदकी के सहबाजपुर जोनिहां निवासी राम बहादुर सिंह एक प्राइवेट मल्टीनेशनल कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं।

उनका बड़ा बेटा साहिल सिंह परिहार सोमवार सुबह अपनी महिंद्रा थार जीप से कानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां से वह ब्लाक किदवई नगर कानपुर निवासी सत्यजीत मिश्रा व एक अन्य साथी के साथ महारापुर जा रहा था। रास्ते में वह केआईटी कॉलेज केपास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज गति से आ रही टूरिस्ट वोल्वो बस ने थार जीप में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप कई पलटनी खाते हुए डिवाइडर से टकराकर रुकी। हादसे में जीप के परखच्चे उड़ गये। हादसे की सूचना पर फोर्स संग मौके पर पहुंचे कुलगांव चौकी इंचार्ज राम सिंह ने घायलों को उपचार के लिए कांशीराम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान देर शाम साहिल की मौत हो गई । हादसे में बेटे की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया।

हाइवे पर लगा कई किमी तक लंबा जाम
हाइवे पर कानपुर से  फतेहपुर वाली लेन में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। लिहाजा एक ही रूट से दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन चल रहा है। हादसे के बाद यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। जिसके चलते कई किमी तक लंबा जाम लग गया था।
 
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करा यातायात शुरू कराया। इस दौरान करीब एक घंटे से अधिक समय तक हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। थाना प्रभारी महाराजपुर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद थोड़ी देर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। बस चालक की तलाश की जा रही है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन घायल
महाराजपुर में सोमवार शाम हाथीपुर पुल के पास कानपुर से सरसौल जा रहे बाइक सवारों को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक चालक जेके मंदिर नजीराबाद निवासी योगेश सैनी, बेटा कल्लू व बेटी निधि घायल हैं तीनों को पुलिस ने रामादेवी स्थित काशीराम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें