फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Election Result: तजुर्बे पर भारी पड़ी युवा नेता की रणनीति, सपा के अनिल ने भाजपा के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद को हराया

Fri, 11 Mar 2022 02:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

राजनीति के जानकारों का मानना है कि भाजपा प्रत्याशी को जनता से दूरी महंगी पड़ी। जबकि सपा प्रत्याशी की छवि एक मेहनती प्रत्याशी के तौर पर जनता के बीच रही।
विज्ञापन
राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट सीट से भाजपा प्रत्याशी व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के तजुर्बे पर सपा के युवा प्रत्याशी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान की रणनीति भारी पड़ी। यहां सपा प्रत्याशी ने करीब 20 हजार 876 वोटों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


अनिल चित्रकूट धाम मंडल के सबसे कम उम्र के विधायक हैं। परिणामों के बाद जिले में जगह-जगह चुनाव पर चर्चा होती रही। 71 साल के वरिष्ठ नेता चंद्रिका प्रसाद के प्रदर्शन को लेकर लोग कयास लगाते रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बार मंचों से उनकी तारीफ भी की है।

राजनीति के जानकारों का मानना है कि भाजपा प्रत्याशी को जनता से दूरी महंगी पड़ी। जबकि सपा प्रत्याशी की छवि एक मेहनती प्रत्याशी के तौर पर जनता के बीच रही। वे मात्र 28 साल के हैं। कुछ का ये भी मानना है कि अगर अनिल प्रधान को मानिकपुर सीट से लड़ाया जाता तो और ज्यादा वोटों से जीत होती। अनिल की भाभी इस वक्त जिला पंचायत सदस्य भी हैं। अनिल पूरे चुनाव हवाई चप्पल पहनकर प्रचार करते दिखे। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थकों की टीम भाजपा समर्थकों से ज्यादा आक्रामक प्रचार करती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें