फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: पढ़ाई के लिए पिता के डांटने पर बेटी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम

Thu, 04 Apr 2024 09:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: पिता की डांट से आहत बेटी ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
आरती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में पिता के डांटने पर पुत्री ने घर के अंदर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की कर्वी कोतवाली के विकास नगर अमानपुर निवासी सागर श्रीवास ने बताया कि बहन आरती (15) कर्वी स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। बुधवार की शाम पिता राजकरन श्रीवास ने पढ़ाई न करने पर उसे डांट दिया।
विज्ञापन


इससे वह आहत हो गई और घर के अंदर दुपट्टे से फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। दो बहन और दो भाइयों में सबसे छोटी थी। मां राजू देवी का रो-रोकर बेहाल है। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना का कारण घरेलू विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें