फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: मुख्यमंत्री योगी बोले- अब माफिया के शरणदाताओं पर भी बुलडोजर चलेगा

Sat, 06 Nov 2021 09:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया/इटावा

सार

मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें ट्विटर बबुआ बताते हुए कहा कि वे देश तोड़ने वाले जिन्ना की तुलना देश जोड़ने वाले सरदार पटेल से कर रहे हैं। उनसे जनता सतर्क रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब माफिया के संरक्षकों पर भी सख्त हो गए हैं। औरैया के ककोर मुख्यालय के तिरंगा मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में अपराधी और माफियाओं को गले लगाने की होड़ लगती थी।
विज्ञापन


आज छवि बदल रही है। माफियाओं पर बुल्डोजर चल रहा है। अब माफिया के शरणदाताओं पर भी बुलडोजर चलेगा। उन्होंने जिन्ना को देश तोड़ने वाला बताते हुए कहा कि जिन्ना की तुलना देश को जोड़ने वाले सरदार पटेल से करने वालों से जनता सतर्क रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को औरैया को मेडिकल कालेज समेत लगभग 450 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी और इटावा में केंद्रीय कारागार समेत 48 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले त्योहार आते ही दंगे शुरू हो जाते थे।
विज्ञापन


आस्था पर कुठाराघात होता था और छोटे बड़े व्यापारियों की कमाई भी लूट ली जाती थी। आम लोगों पर झूठे मुकदमें लगाकर उनकी जुबान बंद की जाती थी। हमारी सरकार के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। हमने ऐसा करने वालों को सात पीढ़ियां याद दिलाने का काम किया। 

मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें ट्विटर बबुआ बताते हुए कहा कि वे देश तोड़ने वाले जिन्ना की तुलना देश जोड़ने वाले सरदार पटेल से कर रहे हैं। उनसे जनता सतर्क रहे। सरदार पटेल ने देश में 563 रियासतों को जोड़ने का काम किया। उनकी तुलना जिन्ना से करने वाले लोगों के मंसूबों को जनता को समझना होगा। जिन्ना को आदर्श बताने वालों को करारा जवाब देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें