हाईटेक हैकर्स ने पूर्व शिक्षामंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक का व्हाट्सएप हैक कर चंदौली के जिलाधिकारी से एक लाख रुपये की मांग की। उत्तराखंड के एक पीपीएस अफसर से भी इतने ही रुपये की मांग की। डीएम ने तत्काल मंत्री से फोन पर संपर्क कर मामले की जानकारी दी।
तब उनको हैकर्स की करतूत की जानकार हुई। पूर्व मंत्री ने डीआईजी को फोन कर मामले की जानकारी दी। काकादेव पुलिस डीआईजी के निर्देश पर जांच शुरू की है। साइबर सेल की टीम को भी लगाया गया है। काकादेव निवासी अमरजीत सिंह पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री हैं।