एटीएस इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी झारखंड से राजकिशोर राय को लाए थे लखनऊ
- फोटो : amar ujala
नक्सलियों को असलहा सप्लाई करने वाले बिहार निवासी राजकिशोर राय ने एटीएस की कस्टडी रिमांड के दौरान कई सवालों पर मुंह नहीं खोला। यह तक नहीं बताया है कि उसने किन-किन के लाइसेंसों पर असलहे खरीदकर पहुंचाए हैं। कुछ के नाम व पते एटीएस को तफ्तीश के दौरान ही मिले हैं।
जिनकी पुष्टि भी आरोपी ने सीधे तौर पर नहीं की है। लिहाज जो थोड़ी बहुत जानकारी लाइसेंसधारकों के बारे में एटीएस के पास है, उसके आधार पर बिहार पुलिस से मदद लेकर उनकी तलाश करेगी। कुछ लाइसेंस धारकों के फोटो भी पुलिस को भेजे हैं। पूछताछ के बाद राजकिशोर को जेल भेज दिया गया।