फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: सीडीओ ने किया स्योंदा विद्यालय का निरीक्षण बीआरसी में नदारद मिले लिपिक, वेतन रोकने का आदेश

Sat, 17 Dec 2022 02:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर देहात में सीडीओ सौम्या पांडेय ने सरवनखेड़ा ब्लॉक के स्योंदा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने ईओ रनियां को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बीआरसी संदलपुर कार्यालय में लिपिक के नदारद मिलने पर वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
निरीक्षण करतीं सीडीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में कमिश्रर डॉ. राजशेखर ने सरवनखेड़ा ब्लॉक के स्योंदा संविलियन विद्यालय को गोद लिया है। यहां व्यवस्थाएं और संसाधन बेहतर हों इसको लेकर सीडीओ ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। ओपन जिम बनाने और झूले लगाने के लिए ईओ को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

सीडीओ सौम्या पांडेय ने शुक्रवार को सरवनखेड़ा ब्लॉक के स्योंदा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यह संविलियन विद्यालय है और एक परिसर में संचालित है। यहां नगर पंचायत रनियां व सीएसआर के जरिए कायाकल्प कार्यक्रम के तहत कक्षाओं, किचन व शौचालय, रंगाई, पेंटिंग,  टाईलीकरण आदि कार्य का जायजा लिया।
विद्यालय परिसर में साफ सफाई कराकर मैदान में ओपन जिम, झूले आदि लगाए के निर्देश दिए। कहा कि ईओ रनियां इसके लिए प्रस्ताव तैयार कराएं।  ईओ ने सीडीओ को बताया कि विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में भी कायाकल्प कराने की कार्यवाही की गई है। जल्द ही काम शुरू कराएं जाएंगे।

विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी में रंगाई, पेंटिंग, टाइलिंग आदि कार्य गुणवत्तापूर्ण कराए जाएं। इसके बाद में सीडीओ ने कक्षाओं में बच्चों से जानकारी ली। कक्षा छह की छात्रा अनुष्का से सीडीओ ने मिशन शक्ति पर सवाल किए। इस पर अनुष्का ने मिशन शक्ति के तहत संचालित हेल्पलाइन नंबर बताया।

बीआरसी में नदारद मिले लिपिक, बीईओ संदलपुर से स्पष्टीकरण तलब
वहीं, बीआरसी संदलपुर कार्यालय का शुक्रवार को एडी बेसिक ने निरीक्षण किया। यहां दो कार्यालय सहायक नदारद मिले। दोनों का वेतन रोका गया है। इसके साथ ही बीईओ संदलपुर से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।  एडी बेसिक राजेश कुमार वर्मा ने शुक्रवार को बीआरसी संदलपुर का निरीक्षण किया।

वह कार्यालय पहुंचे तो यहां सहायक रोहित पाल व रवी मोहम्मद नहीं मिले। इस पर  एडी बेसिक ने दोनों कर्मियों का वेतन रोक दिया। इसके साथ ही जवाब तलब भी किया है। संविलयन विद्यालय संदलपुर के निरीक्षण में पठन पाठन की स्थिति ठीक नहीं पाई गई। साथ ही, मेन्यू के अनुसार मिडडे मील नहीं परोसे जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

इस पर नाराजगी जताकर एडी बेसिक ने बीईओ संदलपुर चंद्रजीत सिंह से स्पष्टीकरण तलब किया है। यहां उन्होंने बीईओ ने निपुण एसेसमेंट टेस्ट में पंजीकृत व टेस्ट देने वाले बच्चों की जानकारी ली। परिसर में फुलवारी व हरियाली बढ़ाने के निर्देश दिए। एडी बेसिक ने बताया कि निरीक्षण में स्थिति ठीक नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें