फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में विवाहिता की मौत: प्रेम विवाह कर दूसरे पति के साथ रहती थी युवती, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Sat, 17 Dec 2022 02:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, युवती प्रेम विवाह कर दूसरे पति के साथ किराये के कमरे में रहती थी। आठ दिन पहले ही उसके दो साल के बेटे की निमोनिया से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
woman death, महिला मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में प्रेम विवाह करके दूसरे पति के साथ रह रही विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। घटनास्थल की फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जांच की। घटना के समय पति मंडी में मजदूरी करने गया था।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के फूटा कुआं पल्हरी गांव में किराये के कमरे में रह रही शिवा (32) पत्नी राहुल प्रजापति का शव गुरुवार देर शाम कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की सूचना पर चौकी इंचार्ज कालू कुआं जयचंद्र सिंह टीम के साथ पहुंचे।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। साथ ही, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने पड़ताल की। घटना के समय पति मंडी में मजदूरी करने गया था। पति राहुल ने बताया कि वह राजमिस्त्री है। लॉकडाउन में सूरत (गुजरात) से पत्नी के साथ बांदा आया था।

विज्ञापन

उसने बताया कि पांच साल पहले उसने शिवा से घर वालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। शिवा की पहली शादी लामा गांव में हुई थी। इससे दो बच्चे भी हैं। वह गांव में अपने पिता के साथ रहते हैं। वह फूटा कुआं पल्हरी में किराये के कमरे में तीन साल से रह रहा था।
विज्ञापन

आठ दिन पहले उसके दो साल के पुत्र की निमोनिया से मौत हो गई थी। बच्चे की मौत से वह परेशान रहती थी। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। उधर, चौकी इंचार्ज जयचंद्र सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें