फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार्टमेंट से गिरकर किशोरी की मौत का मामला: 10 वीं मंजिल से 57 किलो डमी फेंक कर पता की जाएगी सच्चाई

Sat, 25 Sep 2021 05:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर: अपार्टमेंट से गिरकर किशोरी की मौत का मामला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के कल्याणपुर स्थित अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से युवती को फेंका गया था या वह खुद कूदी थी, इस सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस डमी टेस्ट कराएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मृतका की कद काठी और वजन को ध्यान में रखते हुए डमी तैयार कर जल्द ही यह टेस्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन


गुलमोहर रेजीडेंसी अपार्टमेंट से युवती के गिरने के बाद मौकेपर पहुंची फोरेंसिक टीम ने कई साक्ष्य जुटाए थे। शव के नीचे गिरने की स्थिति को देखने के बाद अधिकारी यह तय नहीं कर पा रहे थे कि युवती को नीचे फेंका गया था या वह खुद ही कूदी थी।

 
विज्ञापन

इस दुविधा को दूर करने केलिए पुलिस और फोरेंसिक ने मृतका के वजन के बराबर करीब 57 किलो की डमी तैयार कराई है। इस डमी को अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से दो बार फेंक कर निष्कर्ष निकाला जाएगा। डमी टेस्ट की रिपोर्ट भी विवेचना में शामिल की जाएगी, जो प्रतीक को बाद में सजा दिलाने में अहम भूमिका निभा सकती है। 

नहीं मानी फोरेंसिक की सिफारिश
युवती के पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने फोरेंसिक टीम की सिफारिश नजरअंदाज कर दी। फोरेंसिक ने मृतका का पोस्टमार्टम कराते वक्त उसकी प्राइवेट पार्ट्स की स्थिति भी रिपोर्ट में दर्ज किए जाने की सिफारिश की थी। इससे युवती के साथ रेप हुआ था या नहीं इसकी पुष्टि जल्द हो सकती थी।

लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट्स में चोट, खरोंच है या नहीं इसका कोई जिक्र नहीं किया गया। वहीं, डॉक्टरों ने युवती से दुष्कर्म की आशंका के चलते दो स्लाइडें तैयार कर पुलिस को सौंपी थी, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द मंगवाने की तैयारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें