फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरायेदार की बेटी से दुष्कर्म का मामला: दुष्कर्म के आरोपी पूर्व इंस्पेक्टर के कबूलनामे की होगी फोरेंसिक जांच 

Mon, 23 Aug 2021 09:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी को पुलिस ने 9 अगस्त को गिरफ्तार किया था। किरायेदार की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने जब उसका मोबाइल खंगाला था तो एक रिकॉर्डिंग मिली थी। जिसमें वह पीड़िता की मां से बातचीत करता सुनाई दे रहा है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में किरायेदार की बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी के कबूलनामे की कॉल रिकॉर्डिंग की फोरेंसिक जांच होगी। कॉल रिकॉर्डिंग का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। वारदात के ठीक बाद आरोपी ने पीड़िता की मां से फोन पर बात कर माफी मांगी थी और वारदात कबूली थी।
विज्ञापन


इसलिए पुलिस ने इसको जांच में शामिल किया है। पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी को पुलिस ने 9 अगस्त को गिरफ्तार किया था। किरायेदार की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने जब उसका मोबाइल खंगाला था तो एक रिकॉर्डिंग मिली थी। जिसमें वह पीड़िता की मां से बातचीत करता सुनाई दे रहा है।

दिनेश कहता है कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है। माफ कर दो, अब कभी ऐसा नहीं होगा। इससे पूरी घटना पर मुहर लग गई थी। साक्ष्य के तौर पर शामिल करने के बाद रिकॉर्डिंग की पुलिस फोरेंसिक जांच करवा रही है। हालांकि पुलिस ने मामले में विधिक राय भी ली है। जिसके जरिये जानकारी ले रही है कि इसको किस तरह से साक्ष्य के रूप में केस में शामिल किया जा सकता है। जो केस को मजबूत करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें