ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि थानेदार व दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सख्त दंड दिया जाएगा।
इंस्टाग्राम के जरिये हुआ था संपर्क
एडीसीपी पश्चिम बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जगईपुरवा चकेरी निवासी सिमरन, उसकी मां जमीला बानो, पिता हनीफ और तौहीद हुसैन मौलवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जांच में सामने आया कि इंस्टाग्राम के जरिये सिमरन ने किशोर से संपर्क किया था। धीरे-धीरे दोनों में बात होने लगीं। इसी तरह से महिला ने उसको अपने जाल में फंसा लिया।