फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी नागरिकों से ठगी का मामला: नोएडा में मिली फरार आरोपियों की लोकेशन, हुआ ये खुलासा

Sat, 24 Jul 2021 03:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आरोपी जसराज के साथ एल थॉमस और उसकी पत्नी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमेरिकी नागरिकों से ठगी के मामले में फरार चल रहे तीनों आरोपियों की लोकेशन ग्रेटर नोएडा की साइबर सिटी में मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने उनकी गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस से मदद मांगी है। करोड़ों की ठगी के मास्टर माइंड दिल्ली निवासी जसराज की गिरफ्तारी के बाद तीन और लोगों के नाम सामने आए थे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार फरार तीनों आरोपी जसराज के साथी हैं, जो फर्जी वेबसाइट और पॉप अप मैसेज बनाने में माहिर हैं। इन्हीं में से एक आरोपी गूगल एड से जोड़ने का काम करता था। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद कई और खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल तीनों आरोपी नोएडा में सॉफ्टवेयर संबंध काम की छोटी फर्म चला रहे हैं। ठगी का पैसा फर्म में खपाने की जानकारी पुलिस को लगी है। 

क्रिप्टो माइनिंग में भी किया था निवेश
मास्टर माइंड जसराज ने क्रिप्टो करंसी के अलावा क्रिप्टो माइनिंग में भी काफी रुपये निवेश किए थे। जिसकी डीटेल्स भी उसे अमेरिकी एजेंट से मिलती थी। माइनिंग के लिए जसराज ने एक और व्यक्ति के साथ साझेदारी कर रखी थी। जो कि खुद माइनिंग के काम में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें