फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: किसान की पीट-पीटकर हत्या, रिश्तेदार की हालत नाजुक, मूक बधिर बन घर में रह रहा था आरोपी

Sat, 24 Jul 2021 01:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली के ग्राम भूडा में एक किसान की मुगरी (वजनदार वस्तु) से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एक रिश्तेदार की हालत नाजुक बताई जा रही है। तीन साल से गांव में मूक-बधिर बनकर रह रहे युवक ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


भूडा गांव निवासी किसान संतोष यादव के यहां करीब 3 साल पहले एक मूक बधिर व्यक्ति आया था। वह यह संतोष के यहां जानवरों की देखभाल करने लगा और इसके बदले में भोजन और कपड़े मिलने लगे। 3 साल पहले आया यह युवक ग्रामीणों के नजर में ना तो बोल पाता था और ना ही सुन पाता था।

उसने शुक्रवार की रात करीब 12:00 बजे घर के बरामदे में सो रहे संतोष यादव 38 और रसूलाबाद से अपनी पुत्री के यहां आए प्रताप सिंह के सिर पर लकड़ी की मुगरी से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। संतोष की आगरा ले जाते समय मृत्यु हो गई जबकि प्रताप सिंह जिंदगी के लिए निजी चिकित्सक के यहां जुझ रहे हैं।
विज्ञापन


इधर, वारदात के बाद जब ग्रामीणों ने युवक की पिटाई की तो पता चला वह मूकबधिर नहीं है बल्कि बोलने व सुनने में सक्षम है। उसका नाम धर्मेंद्र है। पहले उसने खुद को रसूलाबाद का बताया और अब अपने गांव का नाम नहीं बता रहा है। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों की पिटाई से वह थोड़ा घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें