फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता से ठगी का मामला: एक आईएएस छूते थे पैर, ठग दिखाता था भोकाल, शिकायतकर्ता ने किया खुलासा

Mon, 26 Jul 2021 01:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पूजा बंसल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संघ का राष्ट्रीय पदाधिकारी बन तमाम लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले कृष्ण बाबू दिवाकर लोगों पर प्रभाव डालने के लिए बड़े नेताओं और अफसरों के साथ घूमता था। उनके साथ फोटो खिंचवा लोगों को दिखाता था। जिससे वह लोगों का विश्वास कायम कर सके।
विज्ञापन


यही नहीं मेरठ में तैनात रहे एक आईएएस अफसर उसके पैर छूते थे। ये देख भाजपा नेत्री के पति काफी प्रभावित हुए थे। तब उनको विश्वास हो गया था कि इस शख्स का ओहदा बहुत बड़ा है। मेरठ निवासी भाजपा नेत्री पूजा बसंल के पति ने सचेंडी के  इटारा निवासी ठग कृष्ण बाबू के बारे में कई खुलासे किए।

उन्होंने बताया कि एक दिन वह कृष्णा के साथ मेरठ में तैनात रहे एक आईएएस अफसर से मिलने पहुंचे तो आईएएस ने कृष्ण बाबू के पैर छूए थे। ये देख वह दंग रह गए थे। उनको यकीन हो गया था कि कृष्ण बाबू पावरफुल शख्स है। पूरी तरह विश्वास हो गया तो उन्होंने पत्नी की नियुक्ति के लिए 25 लाख दे दिए।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

सरकारी वकील बनाने के नाम पर भी ठगा
मेरठ की एक महिला अधिवक्ता को सरकारी वकील बनाने के नाम पर भी कृष्ण बाबू ने दस लाख रुपये की ठगी की थी। इसी तरह किसी को रेलवे बोर्ड का सदस्य, पार्टी व संघ में पदाधिकारी आदि बनवाने के नाम पर भी पैसे वसूले हैं। विभागों के टेंडर दिलाने के नाम पर भी बड़ी ठगी कर चुका है। 

एफआईआर से पुलिस को गुरेज क्यों
ठगी की शिकायत और रुपये के लेनदेन से संबंधित कागजात उपलब्ध कराने के बावजूद अभी तक सचेंडी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। पांच दिनों से कानपुर आउटर पुलिस मामले की जांच का हवाला दे रही है। सीओ सदर तफ्तीश कर रहे हैं। पीड़िता ने आशंका जताई है कि पुलिस आरोपी के प्रभाव की वजह से लापरवाही कर रही है। वहीं, ठग के खिलाफ लखनऊ में भी एक दो मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस इस संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें