फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद: कथित पत्रकार पर दुष्कर्म का केस, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, चकेरी इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच

Mon, 26 Jul 2021 09:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अमर उजाला संवाद के दौरान चकेरी क्षेत्र की महिला ने फोन कर शिकायत की थी कि इलाके के रहने वाले दीपक सिंह ने तीन दिन बंधक बनाकर रखा और उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आईपीएस रवीना त्यागी (डीसीपी एंटी वुमेन क्राइम) , आईपीएस असीम अरुण (कानपुर पुलिस कमिश्नर) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर पुलिस कमिश्नर और डीसीपी एंटी वुमेन क्राइम ने अमर उजाला संवाद में आई शिकायतों पर रविवार से कार्रवाई शुरू कर दी। चकेरी क्षेत्र की एक महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर वसूली करने की शिकायत पर कथित पत्रकार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने चकेरी इंस्पेक्टर पर बेतुके और आपत्तिजनक सवाल पूछने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इस पर इंस्पेक्टर के खिलाफ भी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। शनिवार को अमर उजाला संवाद के दौरान चकेरी क्षेत्र की महिला ने फोन कर शिकायत की थी कि इलाके के रहने वाले दीपक सिंह से इसी साल फरवरी में उसका परिचय हुआ था। 14 जून को वह महिला को लेकर उन्वाव गया। वहां तीन दिन बंधक बनाकर रखा और उससे दुष्कर्म किया। दीपक ने इसका वीडियो भी बना लिया। 17 जून की रात किसी दूसरे स्थान पर ले गया और वहां भी दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर दीपक ने उसे मारापीटा। महिला ने अहिरवां पुलिस चौकी में शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को संवाद कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर असीम अरुण और डीसीपी एंटी वुमेन क्राइम रवीना त्यागी से फोन पर शिकायत की। डीसीपी ने बताया कि रविवार को एसीपी कैंट से जांच कराई गई। इस आधार पर देररात आरोपी दीपक पर केस दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की देता था धमकी
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी खुद को पत्रकार बताता था। रौब गांठता था कि पुलिस से उसका परिचय है, इसलिए उस पर कार्रवाई नहीं हो सकती। वह जब भी पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत करने की कोशिश करती, आरोपी अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देता था। इससे पीड़िता घटना के बाद से दहशत में थी। डीसीपी का कहना है कि पीड़िता को अब डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस लगातार उसके संपर्क में रहेगी।

इंस्पेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने चकेरी इंस्पेक्टर अमित तोमर से मामले की शिकायत की तो उन्होंने अभद्र और बेतुके सवाल पूछे। डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि इंस्पेक्टर पर लगे आरोपों की जांच एडीसीपी पूर्वी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

डॉक्टर पर लगे आरोप की भी जांच
संवाद में बेकनगंज की महिला ने एक डॉक्टर पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। आरोप था कि एक साल पुराने मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच एसीपी अनवरगंज को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

पुलिस ने दिया सुरक्षा का आश्वासन, हर संभव करेगी मदद 
श्यामनगर निवासी एक महिला ने शिकायत की थी कोरोना से उसके पति और सास की मौत हो गई थी। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस की मदद से घर में उसे ठिकाना तो मिल गया, लेकिन अभी भी उसे प्रताड़ित किया जा रहा और वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रही है। इस पर रविवार को पुलिस ने उससे संपर्क किया। महिला ने बताया कि ससुराल वाले अभी बाहर गए हैं। एक-दो दिन में पुलिस की मदद की जरूरत पड़ेगी। इस पर अफसरों ने आश्वासन दिया कि जब भी जरूरत होगी, पुलिस चंद मिनट में पहुंचेगी। सुरक्षा के साथ जीविका चलाने के लिए भी पुलिस हरसंभव प्रयास करेगी।

अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में जो भी शिकायतें मिली थीं, उनको संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एक मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। अन्य मामलों में जांच शुरू करा दी गई है।
असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें