फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundelkhand Gaurav Mahotsav: शहरवासियों ने 400 मीटर ऊंचाई से देखा अपना उरई, बोले- बहुत खूबसूरत है नजारा

Thu, 01 Feb 2024 10:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के तहत उरई के जीआईसी मैदान से हॉट एयर बैलून ने उड़ान भरी। इसको लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसमान की उड़ान और वहां से अपना शहर उरई का नजारा केवल खूबसूरत ही नहीं विशाल भी नजर आया। हॉट एयर बैलून में करीब चार सौ मीटर की ऊंचाई से शहर को देखने पर सभी के मुंह से यही शब्द सामने आए। एक विशाल गुब्बारे के साथ जो नजारा आसमान में नजर आया। उसे देखने के लिए शहर  के लोगों को सिर उठाकर उसका अभिवादन करना पड़ा।

विज्ञापन

बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के तहत उरई के जीआईसी मैदान से इस बैलून ने उड़ान भरी थी। पहली उड़ान में जिला न्यायाधीश लल्लू सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, एसपी डॉ. ईरज राजा, उरई विधायक गौरी शंकर वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा उर्विजा दीक्षित, अरविंद सिंह चौहान आदि शामिल थे।
एक घंटे तक आसमान से उरई का नजारा देखा
जीआईसी मैदान से जैसे ही बैलून ने उड़ान भरी बजरिया, डीएम आवास, एसपी आवास, बीजेपी जिलाध्यक्ष आवास, लहारियापुरवा होते हुए बैलून करीब एक घंटे तक आसमान से उरई का नजारा देखा गया। जिला न्यायाधीश ने इसे पहला अनुभव बताते हुए काफी सराहनीय और उत्सव कार्य बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन



बुंदेलखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन भी होंगे

उसके बाद करसान रोड पर नया कोंच बस अड्डे के पास मैदान में उतरा। इसी कार्यक्रम के तहत इंदिरा गांधी स्टेडियम में योग हुआ। जीआईसी मैदान में गुरुवार की शाम को बुंदेलखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन भी होंगे। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें