फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: चूल्हे से छप्पर में लगी आग, नवजात शिशु की झुलसकर मौत, पिता बोले- खटिया पर सो रहा था मासूम

Sat, 20 Jan 2024 12:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: एट थाना क्षेत्र में चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई, जिसमें झुलसकर मासूम की मौत हो गई। दुखी पिता गुलाब सिंह ने बताया कि उसक बेटा एक माह का था। वह नहीं समझ पाए कि कब छप्पर में आग लगी और उसका बच्चा उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
नवजात शिशु की झुलसकर मौत, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई के एट थाना क्षेत्र में एक घर में आग लगने से मासूम नवजात की झुलसने से मौत हो गई। घटना के दौरान मासूम छप्पर के नीचे सो रहा था। चूल्हे से आग छप्पर में लगी और फिर वह मासूम उसकी चपेट में आ गया। अस्पताल ले गए, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार देर रात की घटना है। एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव में चेतराम बरार के घर में चूल्हे में कुछ बन रहा था। चूल्हे में आग तेज थी और उससे निकली चिंगारी ने छप्पर में आग सुलगा दी। आग धीरे-धीरे बढ़ने लगी और फिर तेज हो गई।

छप्पर के नीचे खाट पर एक माह का मासूम सो रहा था।  उस वक्त घटना से अनजान उसके परिजन दूर थे। छप्पर की आग तेज हो गई और छप्पर का जलता हुआ एक हिस्सा नीचे सो रहे बच्चे के ऊपर गिर गया। उससे बच्चा आग की चपेट में आ गया।

पिता बोला- नहीं समझ पाए कि कब छप्पर में आग लगी
दुखी पिता गुलाब सिंह ने बताया कि उसक बेटा एक माह का था। वह नहीं समझ पाए कि कब छप्पर में आग लगी और उसका बच्चा उसकी चपेट में आ गया। जब देखा, तो वह काफी झुलस चुका था। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसका उपचार शुरू हुआ, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

लेखपाल बोले- रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी
उसके बाद उसका शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। बच्चे की मौत से उसकी मां काजल का रो-रोकर बुरा हाल है। पिरौना क्षेत्र के लेखपाल चंदन शिवहरे मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने पड़ताल की है और कहा कि रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें