फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कानपुर में सांड ने तीन बेटियां के बाप फल विक्रेता को तीन बार उठाकर पटका... इलाज के दौरान मौत

Wed, 03 Jan 2024 10:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में सांड ने तीन बेटियां के बाप को तीन बार उठाकर पटक दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान फल विक्रेता की मौत हो गई। मृतक कचहरी के पास फल का ठेला लगाता था। 21 दिसंबर को घटना हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सांड के हमलों से लोगों में दहशत है। कचहरी के पास 21 दिसंबर को सांड ने फल विक्रेता को तीन बार पटका। उसे हैलट में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। पिछले साल सांड़ के हमलों में आठ से ज्यादा लोग जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन


मूलरूप से उन्नाव जिले के औरास थानाक्षेत्र के अजगांव निवासी गुड्डन कश्यप (36) कोतवाली के बाबा घाट पर रहकर कचहरी के पास फल का ठेला लगाते थे। परिवार में पत्नी सोनी और तीन बेटियां हैं। 

बड़े भाई कमलेश ने बताया कि गुड्डन पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। 21 दिसंबर को कचहरी के पास गुड्डन को सांड ने पटक दिया था। पैंट की बेल्ट में सींग फंसने के कारण तीन बार पटका। आसपास के लोगों ने सांड को खदेड़ा
विज्ञापन


परिजनों ने पहले उर्सला और बाद में हैलट में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई। गुड्डन की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने भगवतदास घाट पर गुड्डन का अंतिम संस्कार कर दिया।
 
विज्ञापन

पहले हुईं की कुछ घटनाएं
- जुलाई में बकौली गांव में सांड़ के पटकने से रामकुमार दुबे की मौत हो गई थी।
- रेलबाजार ललाके में बुजुर्ग इकलाख को सांड ने पटक कर मारा डाला।
- महाराजपुर के फुफवार सुई थोक में खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग किसान जागेश्वर को सांड ने हमलाकर मार डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें