फोरेंसिक टीम कर रही है पड़ताल
शव के शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने सोशल मीडिया के साथ आसपास के थानों की पुलिस के मदद ले रही है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया है। घाटमपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
पुलिस बोली- मामला आशनाई का लग रहा
प्राथमिक जांच में मामला आशनाई का लग रहा है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। अनुमान है कि पहले शराब पिलाई होगी। इसके बाद युवक की हत्या कर दी गई। मृतक और हत्यारे के बीच संघर्ष भी हुआ होगा, जिसके निशान मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।